Salman Khan Video: सलमान खान का पूरा परिवार हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाता है। इस दौरान खान परिवार ने अर्पिता खान के घर पर गणपति जी की स्थापना की। इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
Salman Khan Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भी वह चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान ने अपने परिवार के लोग और करीबी दोस्त के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर इकट्ठा हुए और बप्पा की आरती की। इस उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ भगवान गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
सलमान खान मुस्लिम होने के बाद भी गणेश जी को काफी मानते हैं और उनका पूरा परिवार पूजा-पाठ करता रहता है। अब जो भाईजान का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने माता-पिता के साथ-साथ भाई अरबाज, सोहेल और बहन अर्पिता-अलवीरा के साथ गणेश जी की आरती कर रहे हैं। सभी के हाथों में आरती की थाली है और वे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की वंदना करते दिखाई दे रहे हैं। कमरे में फूलों और रोशनी की सजावट बेहद खूबसूरत लग रही है और मंत्रों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया है।
खान परिवार लंबे समय से गणेश उत्सव मनाता आ रहा है, जो उनकी एकता और भाईचारे को दिखाता है। यह वीडियो इस बात का भी सबूत है कि कैसे पूजा-पाठ हर धर्म से अलग होती है। इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं। जहां कुछ लोग इस परिवार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया फैंस ने इस परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि वे धर्मनिरपेक्षता की मिसाल पेश करते हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सलमान खान का परिवार हमेशा से एक आदर्श परिवार रहा है। उनसे काफी कुछ सीखने की जरूरत है।