बॉलीवुड

‘तुम्हारा हश्र मूसेवाला जैसा होगा’, Salman Khan को मिली धमकी को लेकर एक्टर ने पुलिस से क्या कहा?

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) के निधन के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही एक्टर ने पुलिस को अपना बयान भी दिया है.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 2:05 PM IST
Salman Khan Gave Statement To Mumbai Police
Salman Khan Gave Statement To Mumbai Police

29 मई को पंजाबी सिंगर और ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से माने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. सलमान और सलीम खान को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. इसी को लेकर एक्टर ने मुंबई पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'उन्हें पिछले कुछ दिनों में कोई धमकी भरा कॉल या संदेश नहीं आया है'.

इसके साथ ही एक्टर ने ये भी माना कि हाल में उनका किसी के साथ भी कोई विवाद नहीं हुआ, जिसके चलते कुछ ऐसा हो. सलमान खान और उनके पिता ने बीते सोमवार अपने बयान दर्ज करवाए, जिसमें बताया गया कि 'रविवार को सुबह की सैर के बाद पिता सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड की एक बेंच पर बैठे थे. इसी दौरान एक अनजान आजमी उनके पास आता है और उनको एक खत देता है, जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान को जान से मारने की धमकी लिखी हुई थी. इसे बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया.


वहीं बांद्रा थाने में सलीम खान और सलमान खान को दी गई धमकी को लेकर मामला दर्ज किया जा चुका है. वहीं इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एक पुलिस के सुत्र ने बताया कि 'पत्र में सलमान और सलीम खान को जान से माने की धमकी दी गई है, जिसमें लिखा है कि सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी तुम्हारा हश्र मूसेवाला जैसा होगा जी.बी. एल.बी'. वहीं इस खत के बाद अटकलें हैं कि ‘जी. बी’ और ‘एल. बी’ कुख्यात आरोपी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा है.


बताया जा रहा है कि बांद्रा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 506-2 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही बताया जा रहा है कि सोमवार को पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट का दौरा किया और घर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी. साथ ही इलाके के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाया जा रहा है, जिसने रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड में उस बेंच पर धमकी भरा खत दिया था उसकी पहचान की जा रही है. वहीं सलमान खान हाल में अबू धाबी से IIFA 2022 के आयोजन से लौटे हैं. जहां से उनकी खूब फोटो-वीडियो वायरल हुई थी.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन