
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश भी थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। बीती रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब सलमान खान पनवेल के फार्म हाउस पर थे। जिसके बाद उन्हें फौरन नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया।
खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
25 दिसंबर की रात सलमान खान के लिये काफी भारी रही। कल रात सलमान खान एक सांप के शिकार बन गये। पनवेल फार्म हाउस पर एक्टर को एक सांप ने डंस लिया। इससे पहले ज्यादा देर होती, उन्हें फौरन इलाज के लिये अस्पताल में एडमिट कराया गया।
सलमान खान पनवेल फार्म में दोस्तों के बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके हाथ में कोई चीज चुभी है। इसके बाद जब उन्होंने इधर-उधर नजरें घुमाई, तो उन्हें सांप दिखा। सांप देख कर सलमान खान डर गये और फौरन मदद के लिये चिल्लाने लगे। वो रात में तीन बजे अस्पताल पहुंचे। करीब 6 से 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
आपको बता दें, सलमान खान का यह फार्म पहाड़ियों और घने जंगल बना हुआ हैं। सलमान खान को फार्म हाउस के पास पहले भी सांप दिखाई दिये थे, जिसके बाद उन्होंने फार्म हाउस की देख-रेख करने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी थी। ऐसा पहला मौका था जब सलमान खान सांप के शिकार बने।
यह भी पढ़े - जानिए TMKOC की सोनू की बोल्ड फोटोज खींचने वाला कौन है ये मिस्ट्री बॉय
यह भी पढ़े - मम्मी करीना कपूर की गोद में हैरान-परेशान दिखे जेह, अपने क्यूट एक्सप्रेशन से जेह ने जीता सबका दिल