बॉलीवुड

Salman Khan दिल में ये हसीनाएं आज भी करती हैं राज, निभा रहे हैं ऐसा रिश्ता

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ऐसे कलाकार है जो अपनी दोस्ती की मिसाल बने हुए हैं। एक बार दोस्ती का रिश्ता बन जाने के बाद वो हमेशा हर हालत में निभाते हैं।
3 min read
Aug 06, 2021
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का ऐसा जमाया है कि आज के एक्टर भी इनके साथ काम करने में सोचने को मजबूर हो जाते है। लेकिन सलमान खान जहां अपनी एक्टींग के लिए जाने जाते है तो वही वो अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते है। इस स्टार ने कई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में जगह देकर अपनी देस्ती निभाई है। भले ही उन्हें इस वजह से धोखे भी मिले हैं। लेकिन इसके बाद भी वे लोग ज भी उनके दिल में समाए हुए है तो जानिए आखिर वे लोग या फिर वो हसीनाएं कौन सी हैं जिन्हें भाई जान पसंद करते हैं।

कैटरीना कैफ

सलमान खान के सबसे नजदीर रहने वालों में सबसे पहले नाम आता है कैटरीना कैफ का। कैट की खूबसूरती के सलमान दीवाने रहे हैं। इन्हें सलमान खान ने कई फिल्मों में काम करने में मदद की थी। लेकिन जब इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को छोड़ रणबीर कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी तो वे काफी नाराज़ भी हुए थे लेकिन बाद में फिर दोनों में सुलह हो गई। सलमान, कैटरीना को फॉलो करना पसंद करते हैं।

संगीता बिजलानी

सलमान का नाम सबसे पहले 80 से 90 दशक की एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ जुडा था। उस समय संगीता से अफेयर के किस्से सलमान के साथ खूब चर्चा में रहे। बाद में संगीता ने सलमान को छोड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो.अज़हरुद्दीन से शादी कर ली, हांलाकि उनके साथ भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नही चला। वह अज़हर से भी अलग हो गईं। संगीता का सलमान के घर आज भी आना जाना है। दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है।

डेजी शाह

इसके बाद तीसरी कड़ी में नाम आता है डेजी शाह का। डेजी ने सलमान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में डेब्यू किया था। इसके आलावा डेजी ने कई फिल्मों में काम किया है। सलमान खान, डेज़ी शाह को आज भी फॉलो करते हैं।

जैकलीन

सलमान खान और जैकलीन की बॉन्डिग आज भी काफी अच्छी है। ये जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ काम करते नजर आई है। लॉकडाउन के दौरान वे सलमान के फार्महाउस में साथ रहते देखी गई थीं।

Published on:
06 Aug 2021 01:32 pm