नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भले ही फिल्मों की लाइमलाइट से दूर चली गई हो, लेकिन उनकी फिल्में में निभाए अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। अभी हाल ही में काजोल में अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर काजोल के पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी उन्हें खास अंदाज में विश करते हुए लिखा- 'आपने मेरे चेहरे पर स्माइल लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। आप बेहद स्पेशल हैं और मैं आपका बर्थडे भी स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।'