
Salman Khan movie 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan': बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। सलमान खान की फिल्म में एंटरटेनमेंट, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस के अलावा सल्लू मियां के इज़ी डांस स्टेप्स... जैसा सबकुछ होता है और यही वजह है कि सलमान की फिल्मों को हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के बारें में खुद सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर शेयर करते हुए खास जानकारी दी है। सलमान खान ने बताया कि उनकी फिल्म (KKBKKJ) की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्द ही यह फिल्म ईद के दिन साल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट और फिल्म की शूटिंग की रैपअप की खबरें सुनकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। 22 अप्रेल को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी सलमान खान की फिल्म (किसी का भाई किसी की जान)
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में सलमान खान के साथ पजा हेगड़े (Pooja Hegde) पहली बार ऑनस्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये (KisiKaBhaiKisiKiJaan) फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगी।
सलमान खान ने शेयर की जानकारी
सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की तस्वीर शेयर रते हुए लिखा 'किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो गई है। ईद 2023।' जान कुमार सानू, राजीव राय और प्रतीक सहजपाल जैसे कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान की पोस्ट पर लिखा, 'गुड लक भाई।' वहीं जान कुमार सानू ने इमोजी शेयर कर सलमान खान की पोस्ट पर रिएक्शन दिया।
यह भी पढ़ें: प्रभास अपनी लेडीलव के साथ मालदीव में कर रहें हैं सगाई की तैयारी, जल्द करेंगे शादी
सलमान खान का स्टारडम इतना जबरदस्त है कि फिल्म की शूटिंग के (kisikabhaikisikijaan) रैपअप की खबर से ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जरा सोचिए जब फिल्म रिलीज होगी तो क्या धमाका होगा। फिल्म (किसी का भाई किसी की जान) का टीजर हाल ही में 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के साथ सिनेमाघर में दिखाया गया था। पूरा हॉल सीटी की आवाज और लव लू भाई की आवाज से गूंज उठा था। अब सलमान के फैंस बेसब्री से ईद 22 अप्रेल 2023 का इंतजार कर रहें हैं। फिल्म (KKBKKJ) रैपअप की खबर सुनते ही सलमान खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर लोडिंग का ट्रेंड शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : सोने के तार की कढ़ाई से बनी सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग ड्रेस, डिटेल्स और कीमत जान उड़ जाएंगे होश