बॉलीवुड

अपनी इस दिक्कत को छुपाने के लिए जब सलमान खान को ‘मैने प्यार किया’ के सेट पर पैंट के नीचे पहनी पड़ी लेगिंग्स

आज के समय में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिटनेस और चार्मिंग बॉडी को लेकर अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान को अपनी बॉडी दिखाने के लिए कई कपड़े पहने पड़ते थे. जैसे आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जो उनकी पहली सोलो डेब्यू फिल्म से रिलेटेड है.

2 min read
Mar 14, 2022
अपनी इस दिक्कत को छुपाने के लिए जब सलमान खान को 'मैने प्यार किया' के सेट पर पैंट के नीचे पहनी पड़ी लेगिंग्स

बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) शुरूआत से लेकर अब तक अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उनका अलग अंदाज है, जो फैंस को बेहद भाता है. साथ ही वो अपनी फिटनेस और चार्मिंग बॉडी को लेकर छाए रहते हैं. सलमान खान ने अपने करियर में दर्जनों फिल्मों में काम किया है. उनमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ सुपरहिट, लेकिन ज्यादा तर फैंस उनकी फिल्म में उनकी धांसू बॉडी को देखने में इंटरेस्ट लेते हैं. सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत रेखा की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (Biwi Ho To Aisi) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

सलमान खान की ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. इसलिए इस फिल्म से उनको ज्यादा नाम नहीं मिल पाया, लेकिन उनके कुछ समय बाज डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने उनको लेकर सोलो फिल्म बनाई 'मैने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) जिसमें उनके साथ भाग्यश्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म से दोनों ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. इस फिल्म को आज तक पसंद किया जाता है. आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसमें सलमान को अपनी पतली बॉडी के चलते पैंट के नीचे कई लेगिंग्स पहननी पड़ी थीं.

दरअसल, बता ये थी कि इस फिल्म का एक गाने 'कबूतर जा जा' ने उस दौर में सभी का दिल जीत लिया था, जो आज भी पसंद किया जाता है. जब इस गाने की शूटिंग की जा रही थी, तब सलमान खान को एक कबूतर को हाथ में पकड़ कर कैमरा की तरफ देखना था और गाने पर लिप सिंक करना था, लेकिन जैसे ही सलमना ने कैमरा की तरफ देख पोज किया डायरेक्टर ने कट बोल दिया. गाने में सलमान खान ने ग्रे कलर का एक सूट-पैंट पहना हुआ है. सब डायरेक्टर और सलमान खान की तरफ देखने लगे.

इस किस्से का जिक्र खुद सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू में बताया था, जिसके बाद वो बताते हैं कि सेट पर बहुत तेज हवा चल रही है, जिसकी वजह से सलमान की पैंट बहुत ही ज्यादा उड़ रही है, जिसकी वजह से उनकी टांगे लकड़ी की तरह पतली लग रही हैं. सेट पर हवा के चलते उनके पैर भी कैमरे में काफी पतले दिख रहे थे. ऐसे में इसका इलाज सोचते हुए सलमान को पैंट के नीचे 6-7 लड़कियों वाली लेगिंग्स पहनाई गईं. इसके बाद सलमान के पैर ठीक लगने लगे और पूरा गाना सूट किया गया. बता दें कि अपने शुरूआती करियर में सलमान खान बहुत ही दुबले-पतले हुआ करते थे.

Published on:
14 Mar 2022 11:50 am
Also Read
View All