बॉलीवुड

सलमान खान की भांजी अलीजेह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म से बॉलीवुड में मारेंगी एंट्री

सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है। इनका अलग ही स्वैग देखने को मिलता है। सलमान की फैमिली भी फैंस के लिए स्टार से कम नहीं हैं। अब खबर आ रही है कि उनका एक और फैमिली मेंमर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। ये को और नहीं बल्कि उनकी भांजी अलीजेह हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2022, 10:20 AM IST
salman khan niece alizeh agnihotri
salman khan niece alizeh agnihotri

सलमान खान की भांजी अलीजे अग्निहोत्री भी अपने स्टाइल और ब्यूटी को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन्होंने भले ही बॉलीवड में कदम न रखा हो, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

सलमान की बहन अलवीरा की बेटी जल्द ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं। बीते दिनों अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान के डेब्यू की खबर सामने आई थी।

अब खबर आ रही है कि सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी

अलीजेह, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। पिछले कुछ समय से अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म की चर्चा हो रही थी। लेकिन, अब फाइनली इस बात की घोषणा कर दी गई है।अलीजेह नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक नाम फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस फिल्म के 2023 में रिलीज होने की उम्मीदे हैं।

अलीजे अग्निहोत्री का एक एड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके उन्होंने एक ज्वेलरी ब्रांड का एड किया था। अलीजे अग्निहोत्री कई इवेंट्स पर सलमान खान के साथ भी नजर आ चुकी हैं, वह सलमान की लाडली हैं।

अलीजेह के पिता अतुल अग्निहोत्री भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में शुमार रहे हैं। उन्हें खासकर नाना पाटेकर के साथ की फिल्म 'क्रांतिवीर' के लिए जाना जाता है। वहीं मां अलवीरा खान अग्निहोत्री एक फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं।

यह भी पढ़ें- सुसाइड करने वाली हैं भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज?

Published on: