
इन दिनों एक्टर सलमान खान की नई फिल्म ‘रेस 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया जा रहा है। अब तक फिल्म के 6 पोस्टर रिलीज किए जा चुके है। हर पोस्टर के साथ फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा किया गया है। अब इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी हुआ है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एकसाथ मौजूद है। नए पोस्टर में सलमान के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर , जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर को सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘और यह है रेस 3 फैमिली…अब रेस की शुरुआत करते है।'
पोस्टर में सलमान खान सोफे पर बैठे हैं और उनके आसपास बाकी स्टार्स खड़े हैं। बता दें इस फिल्म में सलमान विलेन की भूमिका में नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा जब सलमान किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 15 जून, 2018 को रिलीज की जाएगी।
दिखेगा जैकलीन का एक्शन:
'रेस 3' फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन एक्शन करती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है। इसके अलावा हाल में एक्टर टाइगर श्रॅाफ की फिल्म 'बागी 2' में माधुरी का गाना 'एक तो तीन..' भी रीक्रिएट हुआ है। गाने में जैकलीन बिल्कुल माधुरी जैसे कपड़ो में उनकी तरह डांस करती नजर आ रही हैं।
अनिल कपूर का लुक हुआ था वायरल:
फिल्म 'रेस3' से अभिनेता अनिल कपूर का लुक वायरल हुआ था। इस लुक में वह कैदी के गेटअप में नजर आए थे। बता दें कि सलमान खान और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एकसाथ अभिनय किया है।
प्रियंका को पछाड़ अनुष्का शर्मा बनीं नंबर 1, दीपिका तीसरे स्थान पर
मुकेश अंबानी के बेटे ने की सगाई,पहनाई हीरे की अंगूठी, होगी साल की सबसे बड़ी शादी
रणबीर कपूर संग तस्वीरें वायरल होने पर माहिरा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी