16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी के बेटे ने की सगाई,पहनाई हीरे की अंगूठी, होगी साल की सबसे बड़ी शादी

गोवा मे इन्होंने प्री-एंगेजमेंट फोटोशूट कराया। इस दौरान आकाश अंबानी ने श्लोका को प्रपोज भी किया
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 25, 2018

Akash ambani

Akash ambani

देश के सबसे अमीर उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई हो गई है। अंबानी ने अपने बेटे आकाश की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका से की है। इनकी शादी इसी वर्ष दिसंबर में होगी। इनकी सगाई गोवा में हुई। गोवा में इन्होंने प्री-एंगेजमेंट फोटोशूट कराया। इस दौरान आकाश अंबानी ने श्लोका को प्रपोज भी किया। साथ ही उन्होंने श्लोका को हीरे की अंगूठी भी पहनाई। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में आकाश सबसे बड़े हैं।

साथ मे पढ़े हैं आकाश और श्लोका:

अंबानी और मेहता परिवार काफी समय से एक दूसरे से परिचित हैं। वहीं आकाश और श्लोका भी एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े हैं। आकाश और श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़े हैं। श्लोका ने अमेरिका के प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से मानवशास्त्र की पढ़ाई की और उसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की है। साथ ही 'कनेक्ट फोर' की को फाउंडर भी हैं।

प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी में ये लोग हुए शामिल:
आकाश और श्लोका की प्री एंगेजमेंट सेरेमनी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन और परिवार के अन्य नजदीकी सदस्य शामिल थे। यह सेरेमनी समुद्र के किनारे स्थित एक फाइव स्टार होटल में रखी गई थी। श्लोका को अपनी बहू के रूप में पाने पर अंबानी परिवार भी खुश दिखा। मुकेश अंबानी ने अपनी होने वाली बहू को केक भी खिलाया।

नीता अंबानी ने पोस्ट की तस्वीरें:
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश की प्री-एंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नीता अंबानी का कहना है कि उनके बच्चों को फैसले लेने की आजादी है और बेशक वे उसे चुन सकते हैं जिसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग