बॉलीवुड

जोधपुर सेंट्रल जेल में ऐसे बीते सलमान के दो दिन, कभी हुए बेचैन तो कभी किया हंसी मजाक

शुक्रवार को दिन में सलमान ने नींद ली, वहीं शाम को एक्सरसाइज कर पसीना बहाया। इसके अलावा दिन में उनकी बहनें और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनसे मिलने आईं।

2 min read
Apr 07, 2018
salman khan in jail

दो दिन पहले स्टार सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया गया। दो दिन जेल में गुजारने के बाद अाज उन्हें जमानत मिल गई है। 5 तारीख को उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। शुक्रवार को दिन में सलमान ने नींद ली, वहीं शाम को एक्सरसाइज कर पसीना बहाया। इसके अलावा दिन में उनकी बहनें और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनसे मिलने आईं। इसके अलावा खास बात यह थी की सलमान खान ने जेल में रहकर भी पुलिस कर्मियों संग हंसी मजाक किया।

पुलिस कर्मियों ने खिंचवाई सेल्फी

खबरों के मुताबिक, जेल के स्टाफ ने सलमान के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। दरअसल, जेल प्रशासन ने अपने रिश्तेदारों, बच्चों और कई परिचित लोगों की भी सलमान से मुलाकात करवाई। मुलाकात के दौरान सलमान ने कई लोगों को ऑटोग्राफ भी दिया।कई पुलिसकर्मि‍यों ने एक के बाद एक उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई।

शुक्रवार का दिन कुछ ऐसा बीता

शुक्रवार को सलमान सुबह 7 बजे उठ गए थे। इसके बाद 7.30 बजे उन्होंने चाय पी और दलिया खाया। 9 बजे करीब उन्होंने अखबार पढ़ा। इसके बाद 10 बजे करीब वह नहा-धोकर तैयार हुए। 10.50 बजे उनकी बहन अलवीरा उनसे मिलने आईं वहीं 11.48 बजे एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद 12.30 बजे करीब उन्होंने दिन का खाना खाया। दोपहर 1 बजे वह बैरक में टहलते रहे और 2 बजे सो गए। इसके बाद 4 बजे उठकर उन्होंने चाय पी। और 4.45 बजे एक्सरसाइज की। लगभग 2 घंटे बाद उन्होंने हाथ-मुंह धोकर आराम किया। इसके बाद शाम 7 बजे सलमान ने खाना खाया।

आधी रात तक सो नहीं पाए सलमान
सलमान खान गुरुवार रात काफी बेचैन रहे। आधी रात तक सलमान सो नहीं पाए। आधी रात बाद पंखे के नीचे कम्बल बिछाकर सलमान सो गए। सलमान सुबह सात बजे जगे। इसके बाद जेल में मीठे दलिए का नाश्ता किया।

ये भी पढ़ें

सलमान खान की जमानत पर जोधपुर कोर्ट में सुनवाई
Updated on:
07 Apr 2018 08:33 pm
Published on:
07 Apr 2018 10:58 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!