बॉलीवुड

सलमान खान के घर में गणपति बप्पा…महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने RSS विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Salman Khan RSS Event Controversy: सलमान खान हाल ही में आरएसएस के एक इवेंट में नजर आए थे। इसी को लेकर चल रहे विवाद पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपना बयान दिया है।

2 min read
Feb 10, 2026
Salman Khan RSS Event Controversy (सोर्स- एक्स)

Salman Khan RSS Event Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूदगी है। हाल ही में सलमान खान मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह '100 ईयर्स ऑफ संघ जर्नी' में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर कुछ वर्गों ने सवाल खड़े किए, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई।

ये भी पढ़ें

जेल में बंद राजपाल यादव की हालत देख नहीं पाया ये बड़ा प्रोड्यूसर, करोड़ों की मदद का एलान, गुरमीत चौधरी ने भी लगाई गुहार

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान (Salman Khan RSS Event Controversy)

सलमान खान को लेकर उठे विवाद पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुलकर उनका समर्थन किया। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलमान खान एक भारतीय नागरिक हैं और किसी भी कार्यक्रम में शामिल होना उनका व्यक्तिगत अधिकार है। शिंदे के मुताबिक, सलमान खान भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और उनके घर में भगवान गणेश की स्थापना है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कलाकार की मौजूदगी को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है, खासकर तब जब वह कार्यक्रम उसी शहर में आयोजित हुआ हो, जहां वह रहते हैं।

‘राजनीति से दूर रखा जाए मामला’

एकनाथ शिंदे ने साफ शब्दों में कहा कि सलमान खान का किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना असामान्य नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी अभिनेता के कार्यक्रम में जाने या न जाने पर इतना हंगामा क्यों होना चाहिए। उनके अनुसार, सलमान की उपस्थिति को राजनीति से जोड़ना न सिर्फ गलत है बल्कि समाज में अनावश्यक विभाजन भी पैदा करता है।

मंच से सलमान की लोकप्रियता की तारीफ

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी कार्यक्रम के दौरान सलमान खान का जिक्र करते हुए उनकी लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के युवा सलमान खान की स्टाइल और फैशन को बिना किसी कारण के फॉलो करते हैं। भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में अच्छे मूल्यों को भी उसी तरह ट्रेंड बनना चाहिए, जैसे किसी फिल्मी सितारे का फैशन बन जाता है।

सितारों से सजी रही मौजूदगी

इस कार्यक्रम में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी नजर आईं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल, करण जौहर, मोहित सूरी, ओम राउत, पूनम ढिल्लों और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी जैसी हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

काम की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है, हालांकि इसे लेकर रिलीज डेट बदलने की अटकलें भी सामने आ रही हैं। फिल्म के टीजर पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिस पर सलमान ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह फिल्म में एक कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक उसी के अनुरूप है।

विवादों से बेपरवाह सलमान

सलमान खान ने साफ कर दिया है कि आलोचनाएं आती-जाती रहेंगी, लेकिन वो अपने काम और अपने विश्वास पर कायम रहेंगे। RSS कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी हो या फिल्मों को लेकर चर्चाएं- सलमान खान एक बार फिर यह साबित कर रहे हैं कि वह सुर्खियों में रहना अच्छी तरह जानते हैं।

ये भी पढ़ें

जेल में बंद राजपाल यादव के लिए अब केआरके ने खोला मदद का पिटारा, बॉलीवुड के कई सितारों ने दिया सहारा

Published on:
10 Feb 2026 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर