सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के जितने बड़े स्टार है उनकी रियासत भी उतनी ही बड़ी है। सलमान की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों की संपत्ति है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में 56 साल के हुए और कुछ समय पहले उन्हें सांप ने काट लिए था जिस कारण वह सुर्खियों में थे। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे अमीर और महंगे सितारों में एक हैं। सलमान की हर फिल्म का उनके फैंन बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। फैंस की वजह से ही सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी कमाई मिलियन्स में हैं। सलमान हाल ही में फिल्म अंतिम में नजर आए थे। अंतिम में सलमान के काम को खूब सराहा गया।
सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जब भी सलमान खान की संपत्ति की बात आती है, तो लोगों की ज़ुबां पर गैलेक्सी अपार्टमेंट(galaxy Apartment) या फिर पनवेल फार्महाउस(Panvel Farm Hosue) का ही नाम आता है। लेकिन आपको बता दें, कि सुल्तान सलमान की सल्तनत यहीं तक सीमित नहीं हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं, सलमान ने अपनी मेहनत की कमाई को कहां-कहां इनवेस्ट किया हुआ है। और सलमान खान कितनी प्रॉपर्टी के मालिक है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट में 16 करोड़ का फ्लैट
सलमान खान मुंबई में आलीशान बंगले में रहते हैं। सलमान के घर का नाम गैलेक्सी अपार्टमेंट हैं। सलमान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ 8 मंजिला खुबसूरत इमारत है, जिसमें और भी कई परिवार बसते हैं। लेकिन ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ को सिर्फ और सिर्फ खान खानदान की वजह से ही जाना-पहचाना जाता है। सिर्फ सलमान के फ्लैट की कीमत 16 करोड़ रुपये है।
80 करोड़ की कीमत का पनवेल फार्महाउस
दबंग स्टार के पास पनवेल में एक शानदार फार्महाउस है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाद सलमान सबसे ज्यादा वक्त अगर बिताते हैं, तो वो है उनका पनवेल वाला खूबसूरत फार्महाउस। इस फार्महाउस को अगर सलमान का सेकेंड होम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। मुंबई से महज़ दो घंटे की दूरी पर स्थित इस फार्महाउस में छुट्टियां बिताना सलमान को सबसे ज्यादा पसंद है। सलमान का ये फार्महाउस 80 करोड़ की कीमत का है, जो कि 150 एकड़ में फैला है।
100 करोड़ की कीमत का गोराई बीच होम
सलमान खान आपने दोस्तों और फैमिली के साथ पार्टी करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। इसलिए सलमान ने अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर गोराई में एक 100 एकड़ में फैला आलीशान बीच हाउस(Beach House) खरीदा था। सलमान का ये फार्म हाउस 5BHK है। इस बीच हाउस की कीमत 100 करोड़ बताई जाती है। हो भी क्यों ना सलमान की हर 100 करोड़ से ज्यादा तो कमाती ही है।
30 करोड़ की कीमत का ट्रिप्लेक्स
बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सलमान ने अपने परिवार के लिए इसी इलाके में एक और घर खरीद हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान का यह फ्लैट एक रेजीडेंशल कॉम्पलेक्स में स्थित 11 मंजिला इमारत में है। लगभग 30 करोड़ की कीमत का ये फ्लैट एक ट्रिप्लेक्स फ्लैट है।
सलमान खान का दुबई हाउस
सलमान खान के पास भी अन्य बॉलीवुड स्टार्स की तरह दुबई में घर है। रिपोर्टस के अनुसार सलमान ने यह अपार्टमेंट कुछ समय पहले खरीदा था। जो बहुत ही आलीशान। इस सबके बाद हम तो एक ही चीज बोलेगे कि भाई लाइफ हो तो ऐसी...