1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने छोड़ी एक्टिंग की दुनिया

क्या आपको याद है टीवी का सबसे मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका भिड़े उर्फ सोनू के बचपन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस? जी हां हम बात कर रहे हैं झील मेहता की जिनकी एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Dec 2021, 4:55 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने छोड़ी एक्टिंग की दुनिया

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने छोड़ी एक्टिंग की दुनिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लंबे वक्त से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। जिनमें से सोनू का किरदार लोगों को खूब पसंद आता है। शो में अब तक दो सोनू बदल चुकी हैं। जिसमें पहली वाली सोनू का नाम झील मेहता (Jheel Mehta) है और दूसरी वाली सोनू का नाम निधि भानुशाली है। एक्ट्रेस निधि भानुशाली के बारे में तो आपने बहुत कुछ पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपको झील मेहता के बारे में बताने जा रहे हैं।

आज झील मेहता शो से भले ही न जुड़ी हो लेकिन जब भी नाम छोटी सोनू का आता है तो झील मेहता का चेहरा सबसे पहले सामने आता है। इस शो से झील मेहता तकरीबन 9 साल की उम्र से जुड़ी थीं और 14 साल की उम्र तक उन्होंने सोनू का किरदार निभाया था। अब झील की उम्र 23 साल हो चुकी है और तब से अब तक उनमें काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। झील मेहता को लोगों से काफी प्यार मिला। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने सभी के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई थी।

भले ही शो में झील का किरदार थोड़ा चुलबुला और होनहार स्टूडेंट का था। शो में दिखाया गया कि सोनू के लिए सबसे पहले पढ़ाई है बाकी सारी चीजें बाद में। ऐसा ही फंडा झील की असल जिंदगी में भी है क्योंकि उन्होंने अपनी रियल लाइफ में भी फस्र्ट प्रायोरिटी पढ़ाई को ही दे रखी है। आपको बता दें, झील ने शो को अपनी पढ़ाई की वजह से ही छोड़ा था। शो की शूटिंग की वजह से झील अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पर रही थी और उनके लिए पढ़ाई और शूटिंग दोनों ही चीजे बैलेंस करना थोड़ा सा उनके लिए कठिन हो गया था इस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाते हुए शो को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़े - जानिए TMKOC की सोनू की बोल्ड फोटोज खींचने वाला कौन है ये मिस्ट्री बॉय

चलिए अब आपको बताते हैं कि सोनू यानी की झील मेहता इन दिनों क्या कर रहीं है। हाल ही में झील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों को देखर फैंस हैरान हो गए हैं। जी हां, इन पोस्ट को देखकर यही पता लग रहा होगा कि झील ने लोगों को संवारने का काम शुरू कर दिया है। यानी कि वो अब एक मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं। उनकी मां भी एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। मेकअप आर्टिस्ट होने के अलावा झील मेहता एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव का भी काम करती हैं।

हाल झील एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। बता दें कि झील सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं।

यह भी पढ़े - तारक मेहता का उल्टा चश्मा: अंजली भाभी ने दिखाई बिकिनी में अदाएं, फैंस हुए उनके दिवाने