इस मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो का हर किरदार लोगों के दिलों के करीब है। सालों से इस शो को देखने वालों के लिए अब ये किरदार असली लगने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये एक्टर रियल लाइफ में अपने किरदार से काफी अलग हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजली मेहता का किरदार निभाने वालीं सुनयना फौजदार इस रोल में परफेक्ट हाउस वाइफ के रूप में नजर आती हैं। लेकिन रियल लाइफ में सुनयना काफी बोल्ड हैं।