इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीदा ने डीप नेक ग्रीन ब्रालेट पहना हुआ है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वीडियो में संजीदा अपने हर पोज में बहुत हॉट लग रही हैं। उनके इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे है। संजीदा ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि संजीदा शेख का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है।