बॉलीवुड

Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर गोली चलने के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

Salman Khan Security Tightened: सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2024, 9:36 AM IST
Salman Khan Security Tightened
गोलीकांड के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी

Salman Khan Security Tightened: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है। इसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर के घर के बाहर गोली चलने की घटना रविवार यानी 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे की है। उस वक्त एक्टर के मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 अज्ञात हमलाकर बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने 3-5 राउंड फायरिंग की।


सलमान खान को पहले से ही वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। अब गोली चलने की घटना सामने आने के बाद सलमान खान और उनके घर की आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वाई प्लस सुरक्षा में 11 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 2-4 सीआरपीएफ या सीआईएसएफ कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। फिलहाल राहत की खबर ये है कि इस घटना से किसी की मृत्यु या कोई घायल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस


सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की घटना के बारे में और जानकारी के लिए हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन पर फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


इस घटना से पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान को मारने की धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है। एक इंटरव्यू में भी उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। लॉरेंस की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा भी की थी। पिछले साल भी सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’