बॉलीवुड

सलमान खान ने Women’s Day के खास मौके पर अपने खास अंदाज से जीता मां और महिलाओं का दिल, देखें वीडियो

महिला दिवस के मौके पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पेंटिंग बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

2 min read
Mar 08, 2022
सलमान खान ने Women's Day के खास मौके पर अपने खास अंदाज से जीता मां और महिलाओं का दिल, देखें वीडियो

देश-विदेश में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाया जाता है। महिला को समर्पित इस दिवस पर आज हर कोई महिलाओं को शुभकामनांए देता नजर आ रहा है। ऐसे में आज हर सितारा भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है और ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान हैं। भाईजान ने अपने अलग अंदाज में ही फैन्स को बधाई दी हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी एक्टर सलमान खान की कला से सभी वाकिफ हैं। वे सिर्फ एक अच्छे एक्टर और सिंगर ही नहीं बल्कि एक पेंटर भी हैं। उन्होंने इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर पेंटिंग के जरिए सभी को विश किया है। सलमान अपनी मां के काफी करीब हैं। उन्होंने मां के लिए पेंटिंग इस खास मौके पर बनाई है।

ये वीडियो सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें सलमान खान पेंटिंग करने में पूरी तरह से मशगूल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, "आप को जो कुछ भी करना है आप करिए मगर आप अपनी मां को परेशान मत करना।" साथ ही उन्होंने वुमन्स डे की भी बधाईयां दी हैं। उन्होंने लिखा, "वुमन्स डे की आप सभी को ढेर सारी बधाई. मेरी आर्ट को देखने के लिए आप मेरी बायो पर क्लिक कर सकते हैं।"

इस पेंटिंग में सलमान ने 3 औरतों की आकृतियां बनाई हैं, जिसमें उन्होंने 3 धर्मों को दिखाते हुए शांति का संदेश दिया है। उन 3 आकृतियों में एक तस्वीर में मदर टेरेसा की है। इस वीडियो का अंत मां की ममता से मिलाते हुए किया गया है, जिसमें लिखा है, 'प्यार मापा नहीं जाता, बस दिया जाता है।'

हम सभी जानते हैं सलमान खान की अपने मां संग बेहद खास बॉन्डिंग है। वो खाली वक्त में अपनी मां संग समय बिताना पसंद करते हैं। उनके साथ घूमना पसंद करते हैं। उनके साथ के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें सलमान खान की दो मां हैं। वैसे तो सलमान, सलमा और सलीम खान की औलाद हैं लेकिन वह अपनी सौतेली मां हेलन को भी उतना ही सम्मान और प्यार देते हैं जितनी की अपनी सगी मां को करते हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की पूरी संपत्ति के बराबर है इस हॉलीवुड एक्टर की 10 फिल्मों की कमाई

बात करें सलमान की तो उन्हें फिल्मों के अलावा पेंटिंग का भी बहुत शौक है। सलमान ने और भी कई पेंटिंग बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बात करें सलमान के अपकमिंग फिल्मों की तो वो टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म 2023 में ईद के दिन रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के 'लॉक अप' के इन कैदियों को नहीं पता 'भारत के राष्ट्रपति' का नाम, लोगों ने सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट की लगा दी क्लास

Published on:
08 Mar 2022 09:33 pm
Also Read
View All