3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की पूरी संपत्ति के बराबर है इस हॉलीवुड एक्टर की 10 फिल्मों की कमाई

हॉलीवुड एक्टर डेनियल क्रेग को जो फीस मिलती है, उतना पैसा तो सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की पूरी फिल्म नहीं कमा पाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Mar 2022, 3:43 PM IST

शाहरुख खान की पूरी संपत्ति के बराबर है इस हॉलीवुड एक्टर की 10 फिल्मों की कमाई

शाहरुख खान की पूरी संपत्ति के बराबर है इस हॉलीवुड एक्टर की 10 फिल्मों की कमाई

पूरी दुनिया में अपनी जासूसी के कारनामें दिखा कर लोगों को हैरान करने वाले एजेंट 007 यानि जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर ने लोगों का अपनी फिल्मों से दिल जीता है। मगर क्या आप जानते हैं की डेनियल अपनी एक फिल्म की कितनी फीस लेते हैं?

'जेम्स बॉन्ड' ऐक्टर डैनियल क्रेग कमाई के मामले में हॉलीवुड के दूसरे सभी स्टार्स से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ऐक्टर हैं। डैनियल अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 750 करोड़ रुपये लेते हैं।

इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की डेनियल अगर 10 फिल्में करें तो वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पास जितनी संपत्ति है वो उतनी कमाई कर लेते हैं।

आपको बता दें, पांच फिल्मों में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके ब्रिटिश एक्टर डेनियल क्रेग को ब्रिटेन की महारानी ने असली राजनयिकों या जासूसों को दिए जाने वाले सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ये पुरस्कार आमतौर पर यूके में असली राजनयिकों या जासूसों को दिया जाता है। क्रेग को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ सेंट माइकल और सेंट जॉर्ज' बनाया गया। महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने उन्हें यह सम्मान देकर राजघराने की परंपरा तोड़ी।

यह भी पढें: आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद मारी लंबी छलांग, अब बजाएंगी हॉलीवुड में अपना डंका

डेनियल क्रेग की फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' 30 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये डेनियल की आखिरी फिल्म थी। फिल्म ने कोरोना काल में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। 'नो टाइम टू डाई' से पहले डेनियल क्रेग कसीनो रॉयल, क्वांटम ऑफ़ सोलेस, स्काईफॉल एंड स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी पढें: एक बार फिर विवादों में फंसे कपिल शर्मा, उनके साथ सलमान खान पर भी भड़के लोग, जानिए क्या है वजह

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन