29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद मारी लंबी छलांग, अब बजाएंगी हॉलीवुड में अपना डंका

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अभिनय को लेकर आलोचनाएं और तारीफें दोनों खूब पा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट का डिजिटल डेब्यू ओटीटी नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Mar 2022, 1:44 PM IST

आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद मारी लंबी छलांग, अब बजाएंगी हॉलीवुड में अपना डंका

आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद मारी लंबी छलांग, अब बजाएंगी हॉलीवुड में अपना डंका

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी तमाम एक्ट्रेसेज अभी तक हॉलीवुड में झंडे गाढ़ चुकी हैं। इसी क्रम में अब आलिया भट्ट भी अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अब आलिया भट्ट इंटरनेशनल फैंस को अपने चार्म से दीवाना बनाने वाली हैं। आलिया हॉलीवुड का रुख करने वाली हैं।

बॉलीवुड में अपने हुनर से धमाका मचाने के बाद आलिया भट्ट अब ग्लोबल लेवल पर छाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस पिछले साल कुछ टैलेंट एजेंसी के साथ बातचीत कर रही थीं और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट खोज रही थीं। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई। वह हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडोट के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में काम करती नजर आएंगी।

ये एक स्पाइ थ्रिलर फिल्म हैं। जिसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'हार्ट ऑफ स्टोन' की बात करें तो यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें '50 शेड्स ऑफ ग्रे' स्टार जेमी डोर्नन भी हैं।

यह भी पढ़ें: 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, लोगों ने कहा- मानसिक संतुलन हिल गया है

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करके दी है और फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड दिखे। उन्होंने बताया कि वह आलिया भट्ट गैल गैडोट के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। वह अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म के प्लॉट की अभी कुछ खास जानकारी दी नहीं गई है। लेकिन आलिया को इंटरनेशनल स्टार्स संग स्क्रीन शेयर करते देखना फैंस के लिए ट्रीट होने वाला है. आलिया भट्ट का फिल्म में क्या रोल होगा फिलहाल इसपर सस्पेंस है। गैल गैडोट ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म के सेट से अपना लुक भी शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर विवादों में फंसे कपिल शर्मा, उनके साथ सलमान खान पर भी भड़के लोग, जानिए क्या है वजह