
एक बार फिर विवादों में फंसे कपिल शर्मा, उनके साथ सलमान खान को पर भी भड़के लोग, जानिए क्या है वजह
कपिल शर्मा का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है, किसी न किसी वजह से वो विवादों में घिरते नजर आते रहते हैं। सब कुछ ठीक-ठाक चलते हुए अचानक से ही वो विवादों में घिर जाते हैं। कपिल अपने शो के जरिए पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और दुनियाभर में उन्हें लोग पसंद करते हैं। मगर अपने इस शो की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता रहता है।
इस बार कपिल पर एक फिल्म डायरेक्टर ने आरोप लगाए हैं। फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर इस बात का आरोप लगाया है कि कपिल ने उन्हें फिल्म का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया, क्योंकि फिल्म की कास्ट में उन्होंने किसी बड़े स्टार को नहीं लिया है।
कपिल पर लगे इन आरोपो को लेकर उन्हें अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने विवेक से कहा कि इस फिल्म का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो में करें। जिसके रिपलाई में विवेक ने कहा की उन्होंने पहले ही इस बारे में सोच रखा था मगर कपिल शर्मा ने हमें अपने शो पर इस फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया क्योंकि इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है।
विवेक ने ट्वीट कर लिखा, "मैं इसमें कोई निर्णय नहीं ले सकता हूं कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाया जाना चाहिए। ये पूरी तरह से कपिल शर्मा और शो के प्रोड्यूसर्स पर निर्भर करता है। जहां तक बॉलीवुड की बात है मैं वो बात कहना चाहूंगा जो कभी अमिताभ बच्चन ने गांधीजी के लिए कही थी- 'वो राजा हैं और हम रंक।' बातों-बातों में विवेक ने कपिल के साथ शो के प्रोड्यूसर सलमान खान पर भी निशाना साध दिया।"
इसके बाद कुछ यूजर्स को रिपालाई देते हुए उन्होंने कपिल पर निशाना साधते हुए लिखा, "मैं खुद कपिल शर्मा शो का बहुत बड़ा फैन हूं। मगर उन लोगों ने हमें अपने शो में बुलाने से इंकार कर दिया, क्योंकि हमारी फिल्म में ज्यादा कॉमर्शियल एक्टर्स नहीं हैं और कोई बड़ा स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार्टर्स डायरेक्टर्स, राइटर्स और अच्छे एक्टर्स को कुछ नहीं समझा जाता।"
विवेक के इन ट्वीट्स के बाद ट्विटर यूजर ने कपिल शर्मा की क्लास लगा दी। एक ट्विटर यूजर ने कपिल और सलमान खान को लेकर अपनी बात ट्वीट की, जिसमें यूजर ने लिखा, "कपिल शर्मा ने अपनी आत्मा बेच दी है। वे सिर्फ अपने भाईज को लेकर फिक्रमंद रहते हैं और उन्होंने देश के जरूरी मुद्दों से पूरी तरह से दरकिनार कर लिया है। आखिर पैसा किसका है। पैसा फेंको तमाशा देखो। कपिल से हमने ये एक्सपेक्ट नहीं किया था।"
यह भी पढ़ें: International Women's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जरूर देखिए महिला सशक्तिकरण पर बनी ये खास फिल्में
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड में ऐसे लोगों की भरमार है जो कभी भी द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन नहीं कर सकते। फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है। इसलिए कपिल ने भी इस मूवी की कास्ट को इनवाइट नहीं किया। कोई नहीं हम लोग ही इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। जय हिंद।"
और भी कई यूजर्स ने दूसरे बड़े स्टार्स को इस मामले में घसीटते हुए कपिल शर्मा को ट्रोल किया है। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। अभी इन ट्वीट्स को लेकर कपिल शर्मा ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देखना ये है कि क्या इन ट्वीट्स से कपिल शर्मा को कोई फर्क पड़ता है या नहीं। अब बस उनके रिप्लाई का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, लोगों ने कहा- मानसिक संतुलन हिल गया है
Published on:
8 Mar 2022, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.