बॉलीवुड

सलमान खान ने एकबार फिर इंटरनेट पर मचाई धूम

सलमान खान ने एकबार फिर इंटरनेट पर मचाई धूम....
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 7:54 PM IST
Salman_Khan
Salman_Khan

अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक और ट्रेलर जारी कर अपने प्रशंसकों को एक तोहफा दिया है। सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का नया लुक जारी किया गया है। इसे इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। निमार्ताओं ने 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर लॉन्च की भी घोषणा की जिसके बाद प्रशंसकों ने तस्वीर और रिलीज की तारीख को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और इस बार ट्विटर ने भी आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी कि यह ट्विटर पर ट्रेंड में रहा। बीते दिन सलमान ने अपनी अगली फिल्म 'रेस 3' की शूट की शुरुआत की घोषणा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिससे उन्होंने एकबार फिर मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। सोमवार सुबह सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' और 'रेस 3' से दो अलग-अलग तस्वीरों को साझा किया।

इन दिनों सलमान खान के पास सांस लेने की फुरसत भी नहीं है। कुछ दिन पहले तक ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त थे और अब वे अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। ‘रेस-3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही उन्हें ‘बिग बॉस’ के लिए भी शूट करना होता है। वे इस समय का भरपूर लुत्फ ले रहे हैं। तभी तो वे अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने काम की समय-समय पर तस्वीर डालते रहते हैं। अब उन्होंने ‘रेस-3’ से अपनी तस्वीर डाली है और दिखा दिया है कि वे इस एक्शन फिल्म में किस तरह नजर आने वाले हैं। ‘टाइगर जिंदा है’ में जहां वे दुश्मनों का सफाया कर रहे थे, वहीं एक बार फिर उन्होंने हथियार उठाए हैं। लगता है, ‘ट्यूबलाइट’ से वे सबक ले चुके हैं।

सलमान खान ने ‘रेस-3’ की तस्वीर भी अलग ही अंदाज में शेयर की है। उन्होंने पहले ‘टाइगर जिंदा है’ की तस्वीर डाली और लिखा कि ‘टाइगर जिंदा है’ के आखिरी दिन की तस्वीर...रेस-3 की शूटिंग के पहले दिन की तस्वीर कुछ ही देर में।

उन्होंने कुछ समय बाद ‘रेस-3’ से अपनी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है और रेस-3 शुरू हो चुकी है। ‘रेस-3’ की तस्वीर में सलमान खान खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं, और रिवॉल्वर थामे हुए निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। ‘रेस-3’ को रेमो डीसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जैक्लिन फर्नांडिस, साकिब सलीम, डेसी शाह और बॉबी देओल नजर आएंगे।