बॉलीवुड

Salman Khan को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार! खोले कई राज

सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Death) की मौत के बात सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी, जिसके बाद बताया जा रहा है कि इस मामले सौरभ महाकाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 10:38 AM IST
Salman Khan Threat Letter Case
Salman Khan Threat Letter Case

पिछले महीने 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Death) को उनके गांव के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से लगातार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से मार देने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुबंई पुलिस द्वारा उनकी सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया था. इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है. साथ ही पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताज की जा रही है. वहीं सलमान अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं.

इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान के पिता को धमकी भरा खत देने के मामले में एक सौरभ उर्फ महाकाल नाम के शख्स का हाथ बताया जा रहा है, जिसको पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उस पूछताछ की जा रही है. सामने आ रही खबरों की माने तो इस आरोपी के लिंक सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से भी जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस काफी समय से इस आरोपी के पीछे लगी हुई थी, जिसके बाद ये शख्स अब सामने आया है. साथ ही पूछताछ ते दौरान इस आरोपी के जरिए कई खुलासे किए गए हैं.


पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 'सलमान खान को जो चिट्ठी दी गई है, उसका कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से है. हालांकि, लॉरेंस की तरफ से इस बात को नकारा जा रहा है. खबरों की माने तो सलीम खान को जो धमकी भरा खत मिला था उसमें कहा गया था कि 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका हाल भी मूसेवाला जैसा ही होगा जी.बी एल.बी'. इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से हो सकता है.


बता दें कि इससे पहले सिंगर सिद्धू मूसेवाला मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया था, जिसमें बताया गया था कि इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई को मास्टरमाइंड बताया गया है. इससे पहले भी मूलेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ही ली थी. वहीं मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच सलमान और सलीम खान को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ कर रही है, जिसके लिए मुंबई पुलिस बुधवार को दिल्ली पहुंची थी. वहीं इस मामले में सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि 'उन्हें कोई धमकी नहीं मिली है और ना ही धमकी भरे कॉल आए हैं'.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन