बॉलीवुड

कौन है ये प्रज्ञा जायसवाल, जो कर रही हैं सलमान खान के साथ रोमांस?

एक्टर सलमान खान हमेशा अपने काम से अपने फैंल को सरप्राइज करते आए हैं। अपनी लास्ट फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान के साथ प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आईें थी। अब सलमान ने प्रज्ञा के साथ म्यूजिक वीडियो बनाकर अपने फैंस को चौका दिया। मगर क्या आप जानते हैं की ये एक्ट्रेस आखिर है कौन?

2 min read
Jan 21, 2022
कौन है ये प्रज्ञा जायसवाल, जो कर रही हैं सलमान खान के साथ रोमांस?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक गाने का टीजर शेयर किया है। ये एक रोमेंटिक सॉग है जिसका नाम 'मैं चला' है। ये गाना 22 जनवरी को रिलीज होने वाला है। इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। मगर इस गाने के साथ-साथ एक और बात चर्चा का विषय बनी हुई है और वो है इस गाने में सलमान के साथ रोमांस करती हुई एक्ट्रेस। सलमान के साथ बैक टू बैक दो प्रोजेक्ट्स करने के कारण प्रज्ञा जायसवाल चर्चा में हैं।

एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों में जगह बना रही हैं। अब जब सलमान के साथ उन्हें रोमांस करता देखा गया तो उनके फैंस उनसे काफी इम्प्रेस दिखाई दिए। प्रज्ञा साउथ इंडस्ट्री में ज्यादातर फिल्मों में सक्रिय रही हैं, अब उन्होंने अपने हिंदी ऑडियंस को अपने अदाकारी से अपनी और खींचने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने करियार की शुरुआत साल 2014 में तमिल फिल्म 'विरत्तु' से की थी, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'देगा' से तेलुगू में डेब्यू भी किया।

यह भी पढ़े - अब साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखे सलमान

प्रज्ञा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को लेटेस्ट फोटी और वीडियो से अपडेट रखती हैं। अकसर अपने बोल्ड अदाओं से अपने फैंस को सरप्राइज भी करती रहती हैं। उनके लुक, ड्रेसिंग सेंस और फैशन फैंस को बहुत भाते हैं। उन्होंने खुद को न्यू ग्लेमर दीवा के रुप में इंडस्ट्री ले रुबरु करा दिया है। आपको बता दें एक्ट्रेस खुद को फिट रखने में ज्यादा विश्वास रखती हैं और अपने फैंस को भी इसके लिए मोटिवेट करती नजर आती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कई सारे पोस्ट योग करते हुए भी डाले हैं, ताकी उनके फैंस भी उन्हें देखते हुए अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकें।

यह भी पढ़े - गरमागरम भटूरे तलते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले - 'ये काम कब शुरु किया'

Published on:
21 Jan 2022 09:06 pm
Also Read
View All