Andaz Apna Apna New Trailer Out: सलमान-आमिर की जोड़ी 31 साल बाद बड़े पर्दे पर दोबारा देखने को मिलेगी। भाईजान ने नया ट्रेलर रिलीज करते हुए बड़ा ऐलान किया है।
Andaz Apna Apna Movie Re-Release: सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। सिकंदर ने बाद एक्टर की फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा उन्होंने किया है। 90 के दशक की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक नए ट्रेलर के साथ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है! ऐसे में देखा जाए तो 31 साल बाद बड़े पर्दे पर सलमान-आमिर की जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी।
सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया ट्रेलर शेयर किया, जिसमें 'अंदाज अपना अपना' के रिफ्रेश्ड सीन और शानदार बैकग्राउंड देखने को मिली।
इस ट्रेलर के कैप्शन में लिखा था, "अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है… अंदाज़ अपना अपना 25 अप्रैल 2025 को देशभर में सिनेमाघरों में पुनः रिलीज होगी"
1994 में रिलीज़ हुई राजकुमार संतोषी की 'अंदाज़ अपना अपना' ने भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल न किया हो, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई।
सलमान (प्रेम) और आमिर खान (अमर) की जोड़ी, क्राइम मास्टर गोगो, तेजा-रॉबर्ट और भल्ला जैसे किरदार आज भी फैंस की ज़ुबान पर हैं।
फिल्म के 31 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। यह एक ट्रिब्यूट है उन सभी दर्शकों के लिए, जिन्होंने इस फिल्म को बार-बार टीवी पर देखा, अब बड़े पर्दे पर उसी मज़े को फिर से जीने का मौका मिलेगा।