बॉलीवुड

देखें ‘संजू’ का ट्रेलर: मैं ठरकी हूं, बेवड़ा हूं, ड्रग एडिक्ट हूं लेकिन आतंकवादी नहीं..

'संजू' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसको लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता और उत्साह था।

2 min read
May 30, 2018
Sanju

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बायोपिक में संजय की जिंदगी के कई रहस्यों से पर्दा उठने वाला है। टीजर की तरह ही 'संजू' का ट्रेलर भी जबरदस्त है। फिल्म के ट्रेलर का पहला सीन जेल से ही शुरू होता है। संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर जेल से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर कहते नजर आते हैं कि आज मेरे लिए बड़ा खुशी का दिन है क्योंकी मेरी आत्मकथा आप लोगों के सामने आ रही है। इसके बाद जेल वाला सीन आता है।

मैं ठरकी हूं, बेवड़ा हूं, ड्रग एडिक्ट हूं लेकिन आतंकवादी नहीं:
इसमें संजय दत्त बने रणबीर कपूर कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी वैराइटी वाली लाइफ आपको कहां मिलेगी। इसमें मुंबई ब्लास्ट का एक सीन भी दिखाया गया है। ब्लास्ट के सीन के बाद रणबीर कहते नजर आते हैं कि मैं मैं ठरकी हूं, बेवड़ा हूं, ड्रग एडिक्ट हूंए सब हूं लेकिन आतंकवादी नहीं हूं।

ये भी पढ़ें

‘SANJU’ ही नहीं इन स्टार्स के जीवन के दर्दनाक पलों को दर्शाएंगे इन BIOPICS में, जानें इनके नाम…

अफेयर्स का जिक्र
'संजू' के ट्रेलर में उनके अफेयर्स का भी जिक्र है। टीजर में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि संजय दत्त अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं। ट्रेलर में भी यह बताया गया है।

संजय ने खुद कबूली थी अफेयर्स की बात:
एक बार संजय दत्त ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वे एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन कभी पकड़े नहीं गए।

दिलफेंक आशिक:
जब संजय दत्त का कॅरियर पीक पर था तो उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उनकी पर्सनैलिटी और लुक इतना आकर्षक था कि लड़कियां उन पर फिदा हो जाती थीं। टीजर में तो बताया गया है कि संजय दत्त का 308 लड़कियों से अफेयर रहा था। वहीं खुद संजय ने एक बार कहा था कि वे खुद मानते हैं कि वे एक दिलफेंक आशिक रहे हैं। इनकी बायोपिक 'संजू' में भी उनके जीवन से के कुछ अनसुने किस्से और कहानियों से दर्शकों रूबरू करवाया जाएगा।

नशे की लत:
ट्रेलर में संजय दत्त की नशे की लत के बारे में भी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि संजय दत्त ने पहली बार ड्रग्स इसलिए ली थी क्योंकी वह अपने पिता से नाराज थे। दूसरी बार उन्होंने इसलिए नशा किया क्योंकी उनकी मां बीमार थी। तीसरी बार तक वह इस नशे के आदि हो चुके थे। ट्रेलर के बाद अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

ये भी पढ़ें

‘संजू’ फिल्म के कारण सामने आए संजय के जीवन के वो अहम रिश्ते जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप…
Published on:
30 May 2018 01:34 pm
Also Read
View All