बॉलीवुड

Birthday Special: रेखा संग रहा अफेयर, बी ग्रेड हीरोइन से की शादी, बन चुकी है जिंदगी पर फिल्म, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर जिनके लाखों दीवाने हैं, पर एक समय था वह एक्ट्रेस रेखा के प्यार में पागल हो गए थे।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 8:37 AM IST
Sanjay Dutt Birthday
Sanjay Dutt Birthday

Sanjay Dutt Birthday: फिल्म इंडस्ट्री को सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये फेमस एक्टर बॉलीवुड के टॉप 5 एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। इन्होंने अपने पिता जो खुद एक सुपरस्टार थे और मां जो एक फेमस एक्ट्रेस थी उनसे एक्टिंग सीखी और बचपन में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था। जब इनका करियर उड़ान भर रहा था तब यह एक ऐसे केस में फंसे की इनकी जिंदगी रुक गई। इनकी लाइफ में इतने उतार चढ़ाव आए कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस पर फिल्म बना दी। उस समय फैंस को एक्टर के बारे में कई चौंकाने वाले राज पता चले। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से बुलाए जाने वाले एक्टर संजय दत्त की। आज संजय दत्त के बर्थडे पर उनकी जिंदगी के ऐसे पहलुओं के बारे में जानते हैं जो शायद ही आपको पता हों…

संजय दत्त मना रहे अपना 65वां जन्मदिन (Sanjay Dutt Birthday)

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था। माता पिता ने बेटे संजय का करियर बनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। संजय दत्त को अपनी पहली फिल्म पिता के प्रोडक्शन हाउस से मिली थी। संजय दत्त जब अपने करियर के पीक पर थे उस समय उन्होंने एक्ट्रेस रेखा के साथ फिल्म ‘जमीन आसमान’ की थी और दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे, पर संजय दत्त की मां नरगिस को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। जब संजय दत्त का नाम ड्रग्स केस में आया उस समय रेखा इमोशनली एक्टर के करीब आई थीं।, पर ये रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चल सका।

संजय दत्त का नाम 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट में भी सामने आया था। उस समय उनके पिता बेटे का सहारा बने और उन्हें हर मामले से बरी करवाया। संजय दत्त की जिंदगी काफी परेशानियों भरी रही। ऐसे में उनकी जिंदगी पर फिल्म संजू बनी हैं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। वहीं, संजय दत्त ने बाद में मान्यता दत्त से की। मान्यता एक बी ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘गंगाजल’ में आइटम सॉन्ग से मिली थी। मान्यता की फिल्म Lovers Like Us के राइट्स संजय दत्त ने 20 लाख रुपये में खरीद लिए थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने 8 फरवरी 2008 को शादी कर ली।

Updated on:
29 Jul 2024, 8:37 AM IST
Published on: