बॉलीवुड

सलमान खान संग दोस्ती टूटने के बाद संजय दत्त ने बताया था उन्हें ‘घमंडी इंसान’, मानते थे छोटा भाई

आज बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का बर्थडे है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। संजय दत्त और एक्टर सलमान खान की दोस्ती के किस्से भी बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। जानें पूरा किस्सा।  
3 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 10:14 AM IST
Sanjay Dutt Call Salman Khan Arrogant After their Friendship Broke
Sanjay Dutt Call Salman Khan Arrogant After their Friendship Broke

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है। संजय दत्त ने अपने फिल्म करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है। जिसमें उन्होंने कई शानदार किरदार निभाए हैं। हीरो से लेकर विलेन तक के किरदार में संजय दत्त ने इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ी है। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक संजय दत्त की सुर्खियों में रही। उनका नाम किसी ना किसी विवाद से जुड़ता रहा। वहीं उनके कुछ दोस्त उनके बाद में दुश्मन भी बन गए। एक्टर सलमान खान संग संजय दत्त की दोस्ती को कोई कैसे भूल सकता है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की थी। साथ ही संजय दत्त सलमान को अपना छोटा भाई मानते थे, लेकिन दोनों की दोस्ती पल भर में टूट गई। चलिए आज आपको संजय दत्त और सलमान खान की टूटी दोस्ती के बारें में बतातें हैं।

जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त से नहीं मिलने पहुंचे सलमान खान

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती करीबन 3 दशक पुरानी है। बताया जाता है कि जब संजय दत्त की सजा खत्म हुई और वो जेल से बाहर आए तो उन्हें लगा था कि सलमान खान उनसे मिलने वहां आएंगे होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सलमान खान ना तो संजय दत्त से जेल के बाहर मिलने आए। जिसके बाद संजय दत्त ने जेल से बाहर आने के बाद अपने घर पर ही छोटी सी पार्टी रखी थी। जिसमें सलमान खान नहीं पहुंचे। ये बात संजय दत्त को बहुत बुरी लगी और दोनों की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई।

सलमान खान को बताया था घमंडी

जेल से बाहर आने के बाद एक प्रोमोशन के दौरान संजय दत्त से सलमान खान को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसमें संजय दत्त ने सलमान खान को घमंडी इंसान बताकर सबको हैरान कर दिया था। बताया जाता है कि सलमान और संजय दत्त के बीच के झगड़े की वजह एक्टर रणबीर कपूर को बताया जाता है। दरअसल, एक वक्त था जब कैटरीना को सलमान खान डेट कर रहे थे। जिसके बाद कैटरीना सलमान को छोड़ रणबीर कपूर के पास चली गई। हालांकि आज तक दोनों के झगड़े की वजह साफ नहीं हो पाई है।

वहीं जब संजय दत्त की बायोपिक बनी तो सलमान खान बिल्कुल नहीं चाहते थे उसमें रणबीर कपूर उनका रोल निभाए, लेकिन संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर नज़र आए। ये देख सलमान खान को अच्छा नहीं लगा और उन्हें संजय दत्त से दूरियां बना ली।

सलमान खान को मानते थे अपना छोटा भाई

एक वक्त था जब संजय दत्त सलमान खान को अपना छोटा भाई माने करते थे और सबको बताते भी थे, लेकिन सलमान को जेल के बाहर ना देख संजय दत्त काफी नाराज हो गए थे। वैसे आज तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि संजय दत्त और सलमान खान की दूरियों की खास वजह क्या है, लेकिन कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जो अच्छे दोस्त होने के बाद दुश्मन बन चुके हैं। जैसे की एक्टर गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन की दोस्ती जो अब दुश्मनी में बदल चुकी हैं।

कैंसर की बीमारी से हुए पीड़ित

हाल ही में संजय दत्त कैंसर से ग्रस्त हो गए थे। कुछ ही समय बाद एक्टर ने कैंसर की बीमारी को मात दी। संजय दत्त की फिल्म 'सड़क 2' रिलीज़ हुई थी। जो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। संजय दत्त आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस मान्यता संग शादी की। उनका एक बेटा और बेटी है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़