3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सलमान खान ने अरबाज को नही, बल्कि संजय दत्त को दिया था भाई का दर्जा…

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त सलमान खान की दोस्ती सालों पुरानी है असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 May 2020, 10:25 AM IST

sakman_khan.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सलमान खान का नाम दानवीर के रूप में जाना जाता है, वो दिल से हर किसी की मदद के लिए आगे रहते हैं। दिल से दिलदार बने सलमान खान के बारे में ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनके लिए रिश्ते भी काफी मायने रखते हैं, जब उनका रिश्ता किसी से जुड़ जाता है तो वो उस रिश्ते को बराबर निभाने की कोशिश करते है। जैसे कि उनके संबंध फिल्म के खलनायक संजय दत्त (Sanjay Dutt)के साथ रहे हैं ।

एक्टर संजय दत्त और सलमान खान के बीच काफी पुरानी दोस्ती रही है। जिसके चलते ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं, और अपने हर दर्द को दोनों स्टार्स एक दूसरे से शेयर करते हैं।

सलमान खान की लाइफ में संजय दत्त का स्थान काफी बड़ा है। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में सलमान खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि,-वह उनके बड़े भाई जैसे हैं।

सलमान ने कहा था- ‘मेरा कोई बड़ा भाई नहीं है, तो मैं संजय दत्त को अपना बड़ा भाई मानता हूं, और उनका भी कोई छोटा भाई नहीं हैं,तो वो मुझे अपना छोटा भाई मानते हैं। ये हमारा रिलेशन है। वह मेरे हर दर्द में मेरे साथ खड़े रहते है, और मैं भी इस रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करता हूं।

फिल्म इडंस्ट्री में सिर्फ एक ही ऐसा शख्स है जो मुझे मार सकता है गालियां भी दे सकता है। क्योंकि वो मेरे दिल के हीरो हैं।

वहीं संजय दत्त ने सलमान खान के लिए कहा था-‘सलमान जैसे इंसान बहुत कम मिलते है। हर रिश्तों को बाखूबी निभाने वाला सलमान बहुत ही जोशीला है, जो बहुत गर्मजोशी के साथ सबसे मिलता है।

लेकिन कहा ये भी जाता है कि अब इनके रिश्तो में थोड़ी सी खटास आ गई है जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी कि जब संजय जेल में थे तो सलमान उनसे मिलने एक बार भी नहीं गए थे, और इसी वजह से दोनों के बीच एक दीवार खड़ी हो गई थी, और आज भी दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।