
Salman Khan
मुंबई। संजय दत्त को जेल से छूटे करीब एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके अजीज दोस्त कहे जाने वाले अभिनेत सलमान खान अब तक उनसे मिलने भी नहीं पहुंचे हैं। संजय की रिहाई के समय यह चर्चा थी कि सलमान खान ने उनके लिए पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर खास इंतजाम किए हैं और वे संजय के वेलकम के लिए एक पार्टी भी होस्ट करने वाले हैं।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने कहा है कि वे भी सलमान की इस पार्टी के बारे में कई दिनों से सुन रहे हैं, लेकिन पार्टी तो दूर सलमान उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में सलमान खान को संजय दत्त के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता है। दोनों ने फिल्म साजन, दस (अनरिलीज्ड), चल मेरे भाई और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। यही नहीं दोनों एक साथ रियलिटी शो बिग बॉस का पांचवां सीजन भी होस्ट कर चुके हैं।
संजय के करीबी इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि सलमान की टीम ने उन्हें संजू से दूर रहने का कहा होगा। हो सकता है कि ऐसा सुझाव संजय की व्यस्तता को देखते हुए दिया गया हो। फिलहाल यह सवाल कायम है कि आखिर सलमान अपने इतने अच्छे दोस्त से मिलने अब तक क्यों नहीं पहुंचे हैं।
Published on:
6 Mar 2016, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.