बॉलीवुड

Sanjay Dutt Film KD-The Devil: संजय दत्त का ‘केडी द डेविल’ से फर्स्ट लुक आउट, फैंस बोले- अब टूटेंगे रिकॉर्ड

Sanjay Dutt Film KD-The Devil Poster: संजय दत्त की नई फिल्म 'केडी द डेविल' से उनका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 3:02 PM IST
Sanjay Dutt Film KD-The Devil first look
Sanjay Dutt Film KD-The Devil first look

Sanjay Dutt Film KD-The Devil Poster: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में संजय दत्त की नई फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर के साथ ही उनका पहला लुक भी रिवील हो गया है। जिसे देखकर फैंस खुश हो रहे हैं और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म केडी द डेविल में संजय दत्त एक अनोखा किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, संजय दत्त की एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम ‘घुड़चढ़ी’ है। वह इस फिल्म को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं और अब नई फिल्म की घोषणा से संजू बाबा के चाहने वाले झूम उठे हैं।

संजय दत्त की नई फिल्म 'केडी द डेविल' का पोस्टर आउट (Sanjay Dutt Film KD-The Devil Poster)

संजय दत्त ने खुद सोमवार को अपने फैंस को बेहतरीन सरप्राइज दिया, उन्होंने अपनी आने वाली सबसे चर्चित पैन इंडिया फिल्म "केडी द डेविल" से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया है। इसमें एक्टर की बड़ी-बड़ी दाढ़ी और मूंछें हैं। आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है और सिर पर पुलिस की टोपी लगाए और हाथ में पुलिस का डंडा लिए खड़े हुए हैं। फिल्म 'केडी द डेविल' में संजय दत्त धक देवा नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, नोरा फतेही, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा मुख्य किरदारों में होंगे।

‘केडी द डेविल’ की कहानी 1970 में बैंगलोर में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रेम ने किया है। वहीं, ये फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में इसी साल यानी 2024 दिसंबर महीने में रिलीज होगी।

Updated on:
29 Jul 2024, 3:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल