संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था। माता पिता ने बेटे संजय का करियर बनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। संजय दत्त को अपनी पहली फिल्म पिता के प्रोडक्शन हाउस से मिली थी। संजय दत्त जब अपने करियर के पीक पर थे उस समय उन्होंने एक्ट्रेस रेखा के साथ फिल्म ‘जमीन आसमान’ की थी और दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे, पर संजय दत्त की मां नरगिस को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। जब संजय दत्त का नाम ड्रग्स केस में आया उस समय रेखा इमोशनली एक्टर के करीब आई थीं।, पर ये रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चल सका।