बॉलीवुड

संजय दत्त के साथ काम करने से डरती थीं श्रीदेवी, पहली ही मुलाकात में कर दिया था ऐसा काम

संजय दत्त ने अपनी पहली मुलाकात के दौरान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के होटल के कमरे में नशे की हालत में घुसने की कोशिश की थी। यह किस्सा 1983 का है। उन दिनों यह खबर मीडिया में खूब चर्चा का विषय रही थी।
2 min read
sanjay_dutt.jpg
SANJAY DUTT AND SHRIDEVI

श्रीदेवी इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री साबित हुई थी। अपने चार दशकों के करियर में, श्रीदेवी ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। इस तरह से उन्होंने इंडस्ट्री पर काफी मजबूत पकड़ बना ली थी और इंडस्ट्री के साथ-साथ उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी थी। श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो अपने फैंस के दिलों पर पहले की ही तरह राज करती हैं। सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनके एक से बढ़कर एक दिवाने और फैंस थे। इन्ही फैंस में से एक थे संजय दत्त और अपनी इसी फैन गिरी में सजंय दत्त ने कुछ ऐसा कर डाला था जो आज भी याद किया जाता है।

दरअसल संजय दत्त ने अपनी पहली मुलाकात के दौरान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के होटल के कमरे में नशे की हालत में घुसने की कोशिश की थी। यह किस्सा 1983 का है, जब श्रीदेवी हिम्मतवाला की शूटिंग कर रही थी जिसमें जितेंद्र कुमार भी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संजय दत्त को श्रीदेवी की उसी शहर में शूटिंग के बारे में पता चला, तो वह उनसे मिलने गए और उनके होटल के कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया और वह भी नशे की हालत में। श्रीदेवी ने दरवाजा खोला तो नशे में धुत संजय दत्त ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की। जबकि दिग्गज अभिनेत्री काफी डरी हुई थी, उसने दरवाजा बंद कर लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें यह भी याद नहीं है कि उन्होंने शराब के नशे में श्रीदेवी के साथ कैसा व्यवहार किया था। इस घटना ने एक्ट्रेस पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और वह संजय दत्त के साथ काम करने के बारे में सोचकर भी डर जाती थी।

हालांकि वक्त के साथ चीजें भी बदली और दोनों ने साथ में काम भी किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने 1993 की रिलीज़ गुमरा में स्क्रीन साझा की थी। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ लुभा न सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दोनों से जुड़ा यह किस्सा आज भी ताजा है। इसको लेकर मीडिया में काफी वक्त तक चर्चा भी हुई थी।

Published on:
31 Dec 2021 06:47 pm
Also Read
View All
क्यों उड़ीं गोविंदा की कोमल रानी संग दूसरी शादी करने की अफवाहें? लालबागचा राजा के दर्शन के बाद लगी अटकलें

“इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं”, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- लोग सिर्फ धोखा देते हैं

राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन