वहीं दूसरी ओर निर्माता करण जौहर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं जिसके चलते बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक उनके प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय की साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके एक्शन, एटिट्यूड, स्टाइल और एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। शायद यही वजह है धर्मा प्रोडक्शन यानि कि करण जौहर विजय को इंडस्ट्री में ला रहे हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनकी फैन फॉलोइंग यहां भी काम आने वाली है।