
Anupama
इस साल टीवी इंडस्ट्री में कई शोज ने दर्शकों से खूब वाह-वाही लूटी और यही वजह है कि वे शोज टीआरपी लूटने में भी नं. 1 रहे। ऐसे ही टीवी सीरियल की लिस्ट हमने तैयार की है जो इस साल टॉप पर रहे। इस लिस्ट में अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, उडारियां, इमली, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज का नाम शामिल है।
1- अनुपमा
सुपरहिट शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में नम्बर 1 पर है। दरअसल शो में शुरुआत से लेकर अब तक एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिले हैं। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो का लोगों के बीच काफी क्रेज है। लेटेस्ट एपिसोड में परिवार ने अनुपमा की शादी की तैयारी कर कर ली है। परिवार के इस फैसले ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसको देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में भी इस शो की टीआरपी टॉप पर ही रहेगी।
2- इमली
बीते हफ्ते सीरियल इमली नंबर 3 की पोजिशन पर था। इस बार सीरियल इमली नंबर 2 पर काबिज है। हालांकि बीच में कुछ वक्त के लिए यह शो जरूर लोगों को निराश कर रहा था लेकिन अब इस शो में फैंस आदित्य और मालिनी की शादी के ड्रामे को बड़े ही चाव से देख रहे हैं।
3- ये रिश्ता क्या कहलाता है
सालों से चला आ रहा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 3 की पोजिशन पर आ चुका है। बात यह है कि फैंस को अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
4- ये हैं चाहतें
सीरियल ये हैं चाहतें ने बीते हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धांसू एंट्री की थी। स्टार प्लस के इस शो ने टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते नंबर 4 की पोजिशन पर कब्जा जमाया है। शो के नए-नए एंगल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि यह शो पहले की तरह ही अपने पायदान पर काबिज है।
5- उड़ारियां
सीरियल उड़ारियां में तेजो और फतेह की कहानी बुरी तरह उलझ गई है। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। मेकर्स शो को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां नंबर 3 से लुढ़ककर 5 की पोजिशन अटक गया है।
6- गुम है किसी के प्यार में
यह सीरियल अभी भी अपने पुराने पायदान पर है। हालांकि फिर भी इसकी टीआरपी अन्य कई शोज से बेहतर है, लेकिन इस सीरियल की कहानी से बोर होने लगे हैं। श्रुति और विराट का ड्रामा खींचता ही चला जा रहा है। यही वजह है जो गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी में इस बार कोई इजाफा नहीं देखने को मिला है।
Published on:
31 Dec 2021 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
