वहीं शो के दूसरे कॉमेडियन भी नोरा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। शो में जब कृष्णा अभिषेक की एंट्री होता है तो वो भी नोरा फतेही के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। पहले तो कृष्णा नोरा के शानदार ऑफ-शोल्डर आउटफिट की तारीफ करते हैं और कहते हैं, 'वाह क्या खूबसूरत ड्रेस है। फिर वे उस ड्रेस को लेकर कहते हैं कि आप इस ड्रेस को पहनकर टीका लगवा सकती हैं'। जिसे सुनकर सब हंस पड़ते हैं और गुरु रंधावा का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन कृष्णा अभिषेक यहां पर भी नहीं रुकते हैं। फिर वह अपने ऑन-स्क्रीन किरदार सपना के गेटअप को लेकर शिकायत करते हैं और कहते हैं, 'ऐसा कॉस्ट्यूम दिया है कि गुरु रंधावा साथ फ्लर्ट करना पड़ेगा और अंदर की जो आत्मा है, वो इनके नोरा फतेही साथ फ्लर्ट करना चाहती है।