बॉलीवुड

धुरंधर 2 की तूफानी कमाई के बीच संजय दत्त को आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर, देखें वीडियो

Dhurandhar 2 Casting: धुरंधर 2 की तूफानी कमाई के बीच एक्टर संजय दत्त का गुस्सा देखने को मिला जब वे पैपराजी के लगातार सवालों और उनकी घेराबंदी से परेशान हो गए।

2 min read
Mar 28, 2026
पैप्स पर भड़के संजय दत्त (फोटो सोर्स: X)

Dhurandhar 2 Casting: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर 2' में उन्होंने चौधरी असलम का रोल अदा करके दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है, लेकिन वहीं, एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें संजय दत्त गुस्से में नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की बहन रीत भी खूब ट्रोल हो रही है।

ये भी पढ़ें

‘मेरी बेटी चल भी नहीं पाती’ Varun Dhawan ने बेटी की बीमारी पर बयां किया दर्द

संजय दत्त ने पैपराजी के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया

हाल ही संजय दत्त अपनी फैमिली के साथ डिनर से लौट रहे थे जब पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से नाराज होकर 'बंद करो बे' कह दिया। इसके बाद पैपराजी उनकी फोटोज और वीडियो लेने लगे। बता दें, संजय दत्त का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया है और कई लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ का सम्मान होना चाहिए। तो वहीं कुछ लोग संजय के इस व्यवहार को थोड़ा कठोर और रूड भी बता रहे हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब संजय दत्त ने पैपराजी के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने कई बार अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पैपराजी से दूरी बनाए रखने को कहा है।

धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स को 'प्रोपेगैंडा' बताया गया

इस बीच, सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा और उनकी बहन रीत भी विवादों में आ गई हैं, क्योंकि रीत के पोस्ट और कमेंट्स में धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स को 'प्रोपेगैंडा' कहा गया था, जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।इस पर नेटिजन्स रीत की बुराई कर रहे हैं और उनकी बहन के इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट्स की वजह से अनीत को भी टारगेट कर रहे हैं। बता दें, फैंस के ट्रोल्स करने के बाद, रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है और उन्होंने अपनी डिस्प्ले पिक्चर भी डिलीट कर दी है।

अगर फिल्म की बात करें तो आदित्य धर के द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में संजय दत्त की जमकर सराहना हो रही है। चौधरी असलम के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे स्टार्स भी लीड रोल में हैं जिनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। तो यही वजह है कि ये दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रखा है।

Updated on:
28 Mar 2026 12:17 pm
Published on:
28 Mar 2026 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर