बॉलीवुड

जब Sanjay Dutt ने अपनी ही मेड पर चला दी थी गोली, बाद में ऐसे रफा-दफा हुआ केस

संजय दत्त (Sanjay Dutt) इंडस्ट्री के ऐसे स्टार्स में गिने जाते हैं, जिनके ऐसे कई किस्से हैं जो आज भी अनसुने हैं। आज हम आपको उनका एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2022, 4:22 PM IST
जब Sanjay Dutt ने अपनी ही मेड पर चला दी थी गोली
जब Sanjay Dutt ने अपनी ही मेड पर चला दी थी गोली

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बीते शुक्रवार अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही हाल में उनकी फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में उनके किरदार 'दरोगा शुद्ध सिंह' को काफी पसंद किया गया। संजय दत्त का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज और बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। आज भी उनके ऐसे कई किस्से हैं, जो अनसुने हैं। एक समय था जब संजय दत्त का नाम केवल विवादों से जुड़ा रहता था। उनकी फिल्मों से ज्यादा लोग उनके विवादों के बारे में बात किया करते थे।

आज हम उनके एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। संजय दत्त से जुड़े ऐसे कई मामले हैं, जो हमेशा से चर्चा में रहें हैं। जो किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो उनके बचपन का किस्सा है। बताया जाता है संजय दत्त को बचपन से ही खिलोने वाली बंदूकों से खेलने का काफी शौक था, लेकिन उनका ये शौक एक बार उन पर ही भारी पड़ गया था।

दरअसल, संजय दत्त के परिवार के एक करीबी ने बताया था कि बचपन में एक बार संजय के हाथ उनके पिता की लाइसेंस वाली बंदूक लग गयी थी, जिसके बाद उन्होंने खेलते समय गलती से अपनी ही मैड पर गोली चला दी थी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी। बाद में उनके परिवार ने मैड का इलाज कराया और इस पुरे मामले को रफा-दफा करवा दिया।

यह भी पढ़ें: क्या कभी कॉन्डम का विज्ञापन करना चाहेंगे Vijay Deverakonda? इस सवाल पर Karan Johar को मिला ये जवाब


संजय दत्त की गिनती इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में की जाती है। उन्होंने अपने करियर में दर्जनों में हिट फिल्में दी हैं। भले ही शुरूआत दौर में संजय दत्त का करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहन से अपने पिता सुनील दत्त की तरह ही अपना नाम बनाया। साथ ही फिल्मफेयर अवार्ड से लेकर ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड भी अपने नाम किए।

बता दें कि संजय दत्त ने 22 साल की उम्र में फिल्म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुश्किलों से जंग लड़ते हुए आज तक का सफर तय किया। बता दें कि अब वो जल्द ही फिल्म ‘दी गुड महाराजा’ में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। उनके फैंस को अब इस फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: पति Ranbir Kapoor के बाहर जाने के बाद Alia Bhatt करती हैं ये काम, बोलीं- 'जब पति दूर हो तो...'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब