साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी नजर आने वाली हैं। पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में और फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन तले बनी ये फिल्म अलगे महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दोनों स्टार्स करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' ( Koffee With Karan 7) के चौथे एपिसोड में पहुंचे।