आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) की प्रमोशन में बिजी होने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी को भी काफी एंजॉय कर रही हैं। उनके फैंस भी उनके बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अगर उनकी फिल्म की बात करें तो, वो अगले महीने 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Vijay Varma) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।