इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अगली आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले दोनों साथ में 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आए थे, जिसके बाद दोनों इस अपकमिंग फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। अक्षय कुमार की ये फिल्म भाई-बहनों के प्यार और रिश्तों पर आधारित है, जो अगले महीने 'रक्षा बंधन' के त्योहार पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।