बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) हमेशा ही अपने विवादित बयानो के लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। प्रकाश राज हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते रहते हैं, जिसको लेकर वो ट्रोल भी हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही इन दिनों हो रहा है। जी हां, हाल में दिल्ली हिंसा मामले में आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) की जमानत पर सुनवाई को लेकर कोर्ट ने 1 अगस्त का समय दिया है, जिसके बाद प्रकाश राज ने उमर खालिद को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसको लेकर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है।