'सर जो तेरा चकराए' गाने से लोगों के जहन में अपनी छाप छोड़ने वाले जॉनी वॉकर (Johnny Walker) ने 50, 60 और 70 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. भले ही उन्हें कभी किसी फिल्म में सोलो एक्टर के तौर पर न देखा गया हो, लेकिन साइड एक्टर के तौर पर भी जॉनी वॉकर की एक अलग पहचान आज भी कायम है. आज भले ही जॉनी वॉकर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दमदार अभिनय और कुछ फेमस गानों को सुन लोग आज भी उनको याद किया करते हैं. जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था, जिनका जन्म भी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था.