‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ फिल्म में जॉनी लीवर (Johnny Lever) की पत्नी का किरदान निभाने वाली केतकी दवे (Ketki Dave) के पति रसिक दवे (Rasik Dave) का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 29 जुलाई की रात अंतिम सांस ली. सामने आ रही खबरों की माने तो रसिक दवे का किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया. रसिक पिछले काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले दो साल से वो डायलिसिस पर थे, जिसके उन्होंने कल रात अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया.