बॉलीवुड

संजय दत्त ने 7 साल पहले छोड़ दिया था जो काम, फिर करेंगे शुरू

संजय खुद भी इस फिल्म में एक पावरफुल किरदार में नजर आएंगे

2 min read
May 22, 2018
Sanjay dutt

'खलनायक' अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर फिल्मों के निर्माण में सक्रिय होने जा रहे हैं। करीब 7 साल बाद संजय दत्त प्रोडक्शन के बैनर तले 2010 में आई हिट तेलुगु फिल्म 'प्रस्थानम' का हिंदी रीमेक बनाने की तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही हैं। खुद संजय भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक 2010 की हिट तेलुगु फिल्म 'प्रस्थानम' की हिंदी रीमेक की शूटिंग, संजय दत्त की मां नरगिस के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगी। संजय जो कि खुद भी इस फिल्म में एक पावरफुल किरदार में नजर आएंगे, अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर अपने इस नए प्रोजेक्ट को शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म पॉलिटिकल बैकग्राउंड पर बेस्ड एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में संजय के अलावा अमायरा दस्तूर और अली फजल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा ही करेंगे। देवा ने ही 2010 में आई इस फिल्म का भी निर्देशन किया था।

'प्रस्थानम' को तेलुगु दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में सर्वानंद, साई कुमार और संदीप कृष्णन जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। बहरहाल, संजय इन दिनों पूरी तरह से फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी बॉयोपिक 'संजू' भी जल्द रिलीज के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। इसके अलावा संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की वॉर फिल्म 'पानीपत' का भी हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन रखते हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार्स

मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट की घोषणा:
राजकुमार हिरानी और संजय दत्त 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मु्न्नाभाई' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब वह इसका तीसरा पार्ट भी बनाने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में खबरें तो पहले ही आने लगी थी लेकिन हिरानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। वहीं फैंस को इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार है।

हिरानी ने की घोषणा:
अब राजकुमार हिरानी ने इस सीरीज के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। एक साक्षात्कार में हिरानी ने कहा कि वे मुन्नाभाई की तीसरी फिल्म करना चाहते थे और स्क्रिप्ट लिख भी ली थी लेकिन वह स्क्रिप्ट पहले दो भागों से मेल नहीं खा रही थी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कुछ मिला है, लेकिन उसे लिखना बाकी है।

ये भी पढ़ें

अवॉर्ड फंक्शन में सुष्मिता सेन के साथ हुई छेड़छाड़, पलटकर देखा तो रह गई दंग

Published on:
22 May 2018 08:24 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा