16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान से गहरा कनेक्शन रखते हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार्स

कई सेलेब्स हैं जिनका इंडिया के साथ साथ पाकिस्तान से भी कोई ना कोई रिश्ता रहा है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 22, 2018

Shahrukh Amitabh and Hrithik

Shahrukh Amitabh and Hrithik

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका इंडिया के साथ साथ पाकिस्तान से भी कोई ना कोई रिश्ता रहा है। इनमें बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे और सुपरस्टार भी शामिल हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो शायद कभी पाकिस्तान नहीं गए लेकिन उनका पाकिस्तान से जुड़ाव जरूर रहा है।

शाहरुख खान:
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान का ताल्लुक भी पाकिस्तान से रहा है। शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान पेशावर पाकिस्तान में इंडियन इंडिपेंडेंस एक्टिविस्ट थे। शाहरुख के ग्रैंडफादर जान मोहम्मद भी अफगानिस्तान के पठान थे।

ऋतिक रोशन:
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन और उनके परिवार का भी पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश पाकिस्तान के लाहौर से ताल्लुक रखते हैं। इतना ही नहीं ऋतिक के दादाजी रोशनलाल नागरथ गुजरांवाला भी पंजाब पाकिस्तान से हैं।

अमिताभ बच्चन:
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। दरअसल अमिताभ की मां यानी तेजी बच्चन पाकिस्तान से थीं। उनका जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। इतना ही नहीं वह लाहौर के खूबचंद डिग्री कॉलेज में साइकोलॉजी की टीचर भी रही थीं।

संजय दत्त:
अभिनेता संजय दत्त का भी पाकिस्तान से नाता है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त झेलम पाकिस्तान में पैदा हुए थे। जब सुनील 18 साल के थे जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ।

विनोद खन्ना:
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना का भी जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। हालांकि विनोद खन्ना के जन्म के बाद उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था।

प्रेम चोपड़ा:
बॉलीवुड के जाने माने विलेन प्रेम चोपड़ा ने अपने जीवन के कई वर्ष पाकिस्तान में ही गुजारे हैं। दरअसल प्रेम चोपड़ा का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद वे मुंबई आ गए थे।

दिलीप कुमार:
ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनका परिवार 1930 में मुंबई शिफ्ट हो गई। इसके बाद उन्होंने जॉब करना शुरू किया।

गुलजार:
बॉलीवुड के मशहूर सॉंन्गराइटर, डायरेक्टर गुलजार का जन्म पाकिस्तान के दिना में हुआ था। बाद में उनकी फैमिली धीरे-धीरे मुंबई में आकर बस गई।