बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोडियों में अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम भी शामिल है लेकिन लगता है दोनों के बीच में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या ने पिछले दिनों ही इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। कुछ ही दिनों में उनके दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। हालांकि वह खुद किसी को फॉलो नहीं कर रही हैं, यहां तक की अपने पति अभिषेक बच्चन को भी नहीं। ऐश्वर्या ने अभी तक अभिषेक को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू नहीं किया है।