बॉलीवुड

RSS ने की ‘संजू’ की आलोचना तो बहन प्रिया दत्त ने ऐसे दिया करारा जवाब

अब संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आरएसएस मुखपत्र 'पांचजन्य' पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 3:43 PM IST
sanjay dutt and Priya Dutt
sanjay dutt and Priya Dutt

अपने भाई संजय दत्त की बायोपिक की आलोचना बहन प्रिया दत्त से सहन नहीं हो पाई और उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। दरअसल आरएसएस के मुखपत्र 'पांचजन्य' ने फिल्म 'संजू' और निर्देशक राजकुमार हिरानी की आलोचना की थी। अब संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आरएसएस मुखपत्र 'पांचजन्य' पर निशाना साधा है।

संजय दत्त रोल मॉडल हैं:
पांचजन्य में फिल्म 'संजू' को लेकर लिखा था कि इस फिल्म में संजय दत्त और अंडरवर्ल्ड का महिमामंडन किया गया है। मुखपत्र के लेख में लिखा गया कि मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड को महिमामंडित करने वाली फिल्में क्यों बना रहा है। इस पर प्रिया ने कहा कि संजय दत्त रोल मॉडल हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि हर किसी के अपने विचार होते हैं। आरएसएस हर उस चीज के खिलाफ है, जो सकारात्मक है। साथ ही उन्होंने लिखा कि समझ में नहीं आ रहा कि विवाद क्यों है।

क्या लिखा था आरएसएस के मुखपत्र में:
आरएसएस के मुखपत्र की कवर स्टोरी में 'किरदार दागदार' नाम से एक लेख छापा गया। इसमें लिखा है, 'संजू फिल्म बनाने के पीछे राजकुमार हिरानी का मकसद क्या संजय दत्त की छवि में चार-चांद लगाना है या बॉक्स ऑफिस पर पैसा बटोरना? या फिर उन्हें संजय दत्त की जिंदगी ऐसी लगती है जिसमें युवाओं को सीखने को बहुत कुछ है? मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड को महिमामंडित करने वाली फिल्म बना रहा है? यह संजय दत्त ही हैं जिनकी 1993 में बम्बई बम धमाकों के अपराधियों से सांठगांठ थी, जिसके लिए उन्हें जेल की सजा भी हुई।'

संजय दत्त को बताया रंगीन मिजाज:
पांचजन्य के लेख में 'संजू' पर निशाना साधते हुए लिखा,''बाबा' के कई ऐबों को या तो फिल्म में छुपा लिया गया है या सरसरी तौर पर जिक्र करने के बाद गुम कर दिया गया है। साथ ही इस लेख में संजय दत्त की तीन शादियों और 308 लड़कियों से रिश्ते रखने के लिए उन्हें 'रंगीन मिजाज' भी बताया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब