बॉलीवुड

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त हैं बेहद ग्लैमरस, देखिए उनकी हॉट एंड बोल्ड फोटोज़

मान्यता दत्त सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं।
3 min read
• •
Updated: 22 Jul 2021, 12:04 PM IST
manyata_dutt_5.jpg
Manyata Dutt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का आज जन्मदिन है। वह अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। मान्यता दत्त की पहचान भले ही संजय दत्त की पत्नी के रूप में होती हो। लेकिन वो खुद भी एक फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। हालांकि, फिल्मों में उनका करियर सफल नहीं रहा। ऐसे में संजय दत्त से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज वह संजय दत्त के प्रोडक्शन कंपनी की सीईओ हैं।

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, मान्यता सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिनके साथ मान्यता अपनी और फैमिली की तस्वीरें साझा करती हैं।

मान्यता दत्त आए दिन अपने बोल्ड तस्वीरों से लोगों को घायल करने का काम करती हैं। वह अलग-अलग आउटफिट में अपना फोटोशूट करवाती हैं। वेस्टर्न या इंडियन हर आउटफिट में वह शानदार लगती हैं। मान्यता अक्सर साड़ी में भी अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिनपर हजारों लाइक्स आते हैं।

बता दें कि मान्यता दत्त का असली नाम दिलनाज शेख है। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह दुबई में पली बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने सारा खान के नाम से फिल्मों में कदम रखा। फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं चला। उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम भी किया था। कहा जाता है कि एक बार संजय दत्त ने मान्यता के फिल्म के राइट्स 20 लाख रुपए में खरीदे थे। जिसके बाद उनकी मुलाकात मान्यता से हुई थी। मुलाकातें बढ़ती गईं और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव