लेकिन अब एक बार फिर नेहा कक्कड़ के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। दरअसल, नेहा ने आज फैंस को ईद की बधाई दी। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनकी वजह से उनके प्रेग्नेंट होने की संभावना जताई जा रही हैं। नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में नेहा पर्पल कलर के सेट में नजर आ रही हैं। वह रोहनप्रीत के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज़ दे रही हैं। हालांकि, नेहा ने तस्वीरों में अपने पेट को दुपट्टे से ढका हुआ है और ज्यादातर तस्वीरों में वह साइड पोज़ देती नजर आ रही हैं।